May 29, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड में यहां बनेगा भाजपा का नया राज्य मुख़्यालय, पढ़िए पूरी खबर

 2,681 total views,  2 views today

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में जल्द भाजपा का राज्य मुख़्यालय बनेगा। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार ने विकास प्राधिकरणों को आवासीय इस्तेमाल के लिए भूमि पर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालयों के निर्माण की अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब भाजपा के नए राज्य मुख्यालय का रास्ता बन गया है। 

जाने कहां बनेगा नया मुख्यालय-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 17 अक़्टूबर 2020 में मुख्यालय का भूमि पूजन किया था। जानकारी के अनुसार यह नया मुख़्यालय देहरादून में रिंग रोड पर लाडपुर क्षेत्र में 12,320 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनाया जाएगा। इस भवन में 55 कमरे और चार हॉल होंगे। इसी के साथ इसमें एक डिजिटल लाइब्रेरी होगी और एक बड़ी जगह वाला कमरा होगा, जिसमें कम से कम 500 लोग बैठ सकेंगे। जिस पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई थी। जिस पर कैबिनेट के फैसले के बाद इस भवन नक़्शे को मंजूरी मिल जाएगी तो जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।