743 total views, 2 views today
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए आर्मी हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक मिलिट्री प्लेन से राजधानी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली कैंटोमेंट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति
जानकारी के मुताबिक सीडीएस जरनल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार सुबह उनके घर लाया जाएगा। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक निकाला जाएगा। जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
More Stories
आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, तीन महीने फ्री मिलेगी यह सुविधा
कन्या से लेकर मीन राशि वालों की राशिफल, जानें कैसा रहेगा स्वास्थ्य, कैरियर,और पारिवारिक जीवन
नव संवत्सर पिंगल, बुध राजा, शुक्र मंत्री,कैसा रहेगा नव वर्ष? जानें मेष से लेकर सिंह राशि का वर्ष भर का राशिफल