ब्रेकिंग: यहां सड़क हादसे में भाजपा नेता वीरेंद्र सामंती समेत 3 लोगों की मौत


सड़क हादसे से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस हादसे में रूद्रपुर के पूर्व मंडी चेयरमैन और भाजपा नेता वीरेंद्र सामंती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पंजाब के बटाला में हुई।

पंजाब में हुआ सड़क हादसा-

जानकारी के अनुसार बगवाड़ा निवासी भाजपा नेता 38 वर्षीय वीरेंद्र सामंती पुत्र प्यारा सिंह वर्ष, 2012 में मंडी समिति चेयरमैन थे। वह अपने साथी जिला रामपुर, थाना बिलासपुर के डिबडिबा निवासी 48 वर्षीय हरजिंदर सिंह और जिला रामपुर, थाना बिलासपुर के ग्राम माटखेड़ा निवासी 36 वर्षीय गुरतेज सिंह के साथ पंजाब गए हुए थे। आज वह अमृतसर दरबार में पाठ रखवाने जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया।

परिवार में मचा कोहराम-

इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से परिवार और क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।