देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली से जुड़ी अभी की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के लाल किले के पास धमाका होने से हड़कंप मच गया।
जांच में जुटी टीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ। जब एक गाड़ी में धमाका हुआ। जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल आई, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुटी हैं।लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार धमाके में नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस जांच कर रही है।