2,797 total views, 4 views today
चंपावत के लोहाघाट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। विधायक पर अधिकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।
जाने क़्या है पूरा मामला-
जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते शनिवार को लोहाघाट पिथौरागढ़ के बीच भारतोली में मलबा आ गया, जिससे सड़क बंद हो गयी। जिससे मलबा आने से आये भूस्खलन से भारतोली क्षेत्र के मकानों में दरार और खेतों को काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की दोपहर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय हालात का जायजा लेने के लिए गांव पहुंचे। जनप्रतिनिधियों को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें अपना दुख बताया। जिसके बाद विधायक ने अधिकारियों से बातचीत की। विधायक एई विवेक सक्सेना और पीएम एके सिंह से बातचीत कर उन्हें बचाव के उपाय बता रहे थे तभी अधिकारियों द्वारा प्रतिवाद करने के कारण माहौल थोड़ा गर्मागर्मी का हो गया। जिसमें यह बताया जा रहा है कि इस बीच अचानक विधायक ने दोनों अधिकारियों को थप्पड़ मार दिया।
इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी-
जिसके बाद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वही यह भी बात सामने आ रही है कि एई विवेक सक्सेना लहूलुहान हुए है। जिसके बाद इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर एसपी द्वारा सड़क खोल रहे अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराई गई।
More Stories
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (11 अगस्त, गुरुवार , श्रावण शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी / पूर्णिमा , वि. सं. 2079)
उत्तराखंड कोविड अपडेट : मिले 180 नए संक्रमित, दो मरीजों की मौत
बग्वाल मेला: कल रक्षाबंधन के दिन देवीधुरा में खेला जाएगा पत्थरों से युद्ध, जानें