March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

म्यांमार में गृह युद्ध जैसे हालात, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा सीमाओं पर रखनी होगी कड़ी निगरानी

 1,353 total views,  4 views today

भारतीय सेना के तीनों अंगों के प्रमुख बिपिन रावत ने पड़ोसी देशों की स्थिति को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि म्यांमार में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। इसकी वजह से पड़ोसी देश से हमारे व्यापारिक रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि म्यांमार कभी चीन के साथ नहीं जायेगा। रावत ने अफगानिस्तान की सीमा पर कड़ी निगरानी पर भी जोर दिया।

गृह युद्ध के हालात से जूझ रहे म्यांमार को भारत पर बहुत ज्यादा भरोसा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में कहा कि म्यांमार में हालात बहुत खराब हैं।वहां जो कुछ भी हो रहा है, उसका असर हमारे देश पर पड़ेगा। हालांकि, श्री रावत ने कहा कि गृह युद्ध के हालात से जूझ रहे म्यांमार को भारत पर बहुत ज्यादा भरोसा है। इसलिए मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि म्यांमार कभी भी चीन से दोस्ती नहीं बढ़ायेगा। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर नजर रखने पर जोर दिया। कहा कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है, उसका असर जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ सकता है। हमें इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। हमारी सीमाओं को सील करना होगा।