1,017 total views, 2 views today
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूरे यूरोपीय महाद्वीप में कोविड संक्रमण बढ रहा है और फरवरी तक यूरोप में कोरोना से पांच लाख और लोगों की मौत हो सकती है।
संक्रमण में वृद्धि के लिए अपर्याप्त टीकाकरण को दोषी माना
यूरोप के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख हेंस क्लूज ने संक्रमण में वृद्धि के लिए अपर्याप्त टीकाकरण को दोषी माना। पूरे यूरोपीय महाद्वीप में हाल के महीनों में टीकाकरण धीमा पड़ गया है। स्पेन में लगभग अस्सी प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जबकि जर्मनी में यह संख्या 66 प्रतिशत है। पूर्वी यूरोप के कुछ देशों में इससे भी कम टीकाकरण हुआ है। अक्तूबर 2021 तक रूस में केवल 32 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए गए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ढील के कारण संक्रमण बढ़ा है
हेंस क्लूज ने आरोप लगाया कि यूरोपीय क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी उपायों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ढील के कारण संक्रमण बढ़ा है। इस क्षेत्र में मध्य एशिया के कुछ हिस्सों सहित 53 देश आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पिछले चार सप्ताह में पूरे यूरोप में संक्रमण 55 प्रतिशत बढ़ा है और यह स्थिति पूरे विश्व के लिए खतरे की घंटी है।
More Stories
मौसम अपडेट: प्रदेश में मूसलाधार बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, रहें सतर्क, जानें अल्मोड़ा का हाल
सुबह की ताजा खबरें (5 जुलाई, मंगलवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2079)
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़( 4 जुलाई, सोमवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2079)