26 दिसंबर: बाक्सिंग डे आज, 19वीं शताब्दी से चल रही यह परंपरा, जानें इसके बारे में

आज 26 दिसंबर 2025 है। आज बाक्सिंग डे मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे, जिसे ऑफरिंग डे के नाम से भी जाना जाता है। 26 दिसंबर को मनाया जाने वाला एक अवकाश है, जो क्रिसमस के अगले दिन पड़ता है।

इन देशों में होता है आयोजन

इस मौके पर हर साल 26 दिसंबर को ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य राष्ट्रमंडल देश बॉक्सिंग डे मनाते हैं। यह वार्षिक परंपरा 19वीं शताब्दी में महारानी विक्टोरिया के शासनकाल में यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई थी। इसकी उत्पत्ति यूनाइटेड किंगडम में हुई और यह कई राष्ट्रमंडल देशों में मनाया जाता है। इसके अलावा यूरोप के कुछ हिस्सों में, जैसे पूर्वी स्पेन ( कैटालोनिया , वालेंसिया और बैलेरिक द्वीप समूह, चेक गणराज्य, जर्मनी,  ऑस्ट्रिया, हंगरी, नीदरलैंड, इटली, पोलैंड, स्लोवाकिया,  स्लोवेनिया, क्रोएशिया, डेनमार्क,  फिनलैंड, रोमानिया, स्वीडन, बेल्जियम, नॉर्वे, लातविया और आयरलैंड में 26 दिसंबर को सेंट स्टीफन दिवस मनाया जाता है, जिसे क्रिसमस का दूसरा दिन माना जाता है।

लोग करते हैं सेलिब्रेट

जिन देशों में यह त्योहार मनाया जाता है, वहां सरकारी इमारतें बंद रहती हैं। कई व्यवसाय भी पूरे दिन बंद रहते हैं। हालांकि, कई देशों में बॉक्सिंग डे की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं या कम कीमतों पर सामान खरीदते हैं। चूंकि यह त्योहार है, इसलिए कई दुकानें इस दिन जल्दी बंद हो जाती हैं। जो लोग खरीदारी के लिए बाहर नहीं जाते, वे अपना दिन परिवार और दोस्तों के साथ बिताते हैं।