1,414 total views, 2 views today
दिल्ली में मेट्रो के सामने खुदकुशी करने जा रही बुजुर्ग महिला की जान CISF के जवानों ने बचा ली। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला गृह कलेश से तंग आकर मयूर विहार ब्लू लाइन मेट्रो के सामने कूदने जा रही थी।
पटरियों के बीच लेट गई महिला
CISF के जवानों ने बताया कि हरियाणा के भिवानी की रहने वाली बुजुर्ग महिला आज सुबह करीब 8.45 बजे मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। वह मेट्रो ट्रैक पर उतरने के बाद दूसरी तरफ पटरियों के बीच जाकर लेट गई।हाउसिंग स्टाफ ने जैसे ही पटरियों के बीच बुजर्ग महिला को लेटे देखा वह तुरंत सतर्क हो गया। तुरंत स्टेशन कंट्रोलर को मामले की खबर दी गई। उन्होंने ट्रेन ऑपरेटर्स को तुऊ ट्रेन रोकने के लिए कहा। CISF अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही मेट्रो को तुरंत रोक दिया गया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को पटरियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि जब महिला से पटरियों पर लेटने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि गृह कलेश की वजह से बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या करने का ठोस कदम उठाया था। हालांकि समय रहते ही उसकी जान बचा ली गई।
More Stories
शाहरूख खान की फिल्म पठान ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें
IND vs NZ T20: टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 168 रनों से हराया
सुबह की ताजा खबरें (2 फरवरी, गुरुवार), विश्व आद्रभूमि दिवस