उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (11 अप्रैल, मंगलवार , वैशाख, कृष्ण पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2080)

Ten

◆ राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। अलग-अलग जिलों से आए 7 लोगों ने राज्यपाल के सामने पेंशन, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता समेत अन्य समस्याएं रखीं। राज्यपाल ने कहा कि इन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।
◆ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दूरदर्शन महानिदेशालय द्वारा 10 से 24 अप्रैल तक देशभर में स्वछता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज देहरादून स्थित दूरदर्शन और आकाशावणी केंद्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने आस पास स्वछता बनाए रखने की शपथ ली।
◆ चमोली में सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में जागरुकता गोष्ठी आयोजित की गई।
◆ देहरादून पुलिस ने श्यामपुर फाटक के पास चौकिंग के दौरान आंध्र प्रदेश से लाए जा रहे 36 लाख कीमत के 90 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा।
◆ दिल्ली से पौड़ी शादी में शामिल होने आए दो युवक जंगल की आग में झुलस गए। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।
◆ देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
◆ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर नवाजा।
◆ उत्तराखंड में स्टेट हाईवे पर बने 288 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड करते हुए डेढ़ लेन में बदला जाएगा।
◆ रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए।
◆ देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ अल्मोड़ा जिला स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जी- 20 कार्यक्रम के तहत ‘जलवायु परिवर्तन, अनुकूलन और पर्यावरणीय सीमाओं के भीतर विकास’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।