April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

द्वाराहाट: मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मचारी इस दिन से करेंगे आंदोलन


द्वाराहाट से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विपिन त्रिपाठी कुमांऊ इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के जल्द निराकरण हेतु जिलाधिकारी सहित प्रदेश के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। मैस कर्मचारियों ने
संस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

ज्ञापन में कहीं यह बात-

इस संबंध में रविवार को बैठक के बाद भेजे ज्ञापन में मैस कर्मचारियों ने कहा है कि संस्थान में मैस कर्मचारी पिछले 15-20 वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन संस्थान लगातार उनका शोषण कर रहा है। साथ ही संस्थान 56 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को उपनल से जोड़कर सेवाएं ले रहा है। तो वही 130 मैस कर्मचारियों को उपनल से नहीं जोड़कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसमें कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन के साथ उपनल के माध्यम से सेवाएं देने की मांग उठाई है।

आंदोलन की दी चेतावनी-

जिसमें मैस कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वह 21 सितंबर से आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान बैठक में मैस कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजन बिष्ट, पान सिंह, महेश चंद्र, धन सिंह, देवेंद्र गिरी, धीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, नवीन हर्बोला, जगत सिंह, नंदन सिंह, गिरीश गिरी, राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह रावत, चंदन आर्या, भुवन चंद्र, जीवन सिंह, दलीप सिंह, किसन राम, महेश सिंह, भूपाल सिंह, खीम सिंह, कैलाश चंद्र, पनीराम, राजेंद्र आर्या, भूपाल राम, लालमन, पूरन चंद्र, किसन गिरी, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।