March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

द्वाराहाट पुलिस ने ड्यूटी के दौरान होमगार्ड से मारपीट व गाली गलौंच करने पर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 3,824 total views,  2 views today


दिनांक 04-09-2021 को होमगार्ड गणेश जोशी चौकी बग्वालीपोखर ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि वह अपने साथी होमगार्ड राजेंद्र सिंह नेगी के साथ बग्वालीपोखर तिराहे पर कानून एवं शांति व्यवस्था /ट्रैफिक ड्यूटी हेतु नियुक्त था। जिसमें नीरज साही व उसके साथी कुछ लोगों से झगड़ कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे।

होमगार्ड के साथ की गाली गलौज-

जिस पर होमगार्ड ने व्यक्तियों को झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग ना करने का आग्रह किया गया, लेकिन नीरज साही पुत्र हर्ष सिंह साही, देवन सिंह साही पुत्र रतन सिंह साही, जीवन सिंह शाही पुत्र बच्चे सिंह साही, राहुल सिंह साही पुत्र प्रताप सिंह साही निवासीगण ग्राम डोटलगांव बग्वालीपोखर द्वाराहाट ने होमगार्ड गणेश जोशी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए पहनी कमीज फाड़ दी व जान से मारने की धमकी दी।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध हुई आवश्यक वैधानिक कार्रवाई-

जिस पर होमगार्ड गणेश जोशी की तहरीर के आधार पर थाना द्वाराहाट में मुकदमा f.i.r. नं0 24 /2021 धारा 332 /353 /504 /506 भादवि बनाम नीरज सिंह साही पंजीकृत किया गया। वही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही फरार राहुल साही की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।