April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

टीवी पर अब नहीं लगेंगे हंसी के ठहाके, बंद हुआ “द कपिल शर्मा” शो, जानें

एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला मशहूर काॅमेडी शो द कपिल शर्मा बंद हो गया है। इसे‌ इंडियाज लाफ्टर चैलेंज शो ने रिप्लेस किया है।

दर्शकों को अलविदा कहा द कपिल शर्मा शो ने-

‘द कपिल शर्मा शो’ से कुछ दिनों पहले खबर सामने आई जिसे सुन फैंस का यकीनन दिल टूटा। ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया है। हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने वाला शो ‘द कपिल शर्मा’ अब खत्म हो चुका है। यानी हंसी-ठिठोली का यह सिलसिला कुछ समय के लिए रुक गया है। इस शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शार्दा, सुमोना चक्रवती, चंदन जैसे कलाकार अपने टैलेंट के दम पर दर्शकों को खूब हंसाते हैं। हर बार यह शो टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ देता है। बड़े-बड़े टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स कपिल के शो में अपनी मूवी प्रमोट करने आते हैं। हर बार यह शो कुछ नया क्रिएट करता है। लेकिन अब आप यह शो नहीं देख पाएंगे, क्योंकि कुछ समय के लिए यह शो बंद हो चुका है।

बंद हुआ शो-

बता दें इससे पहले जनवरी 2021 में कपिल शर्मा ने शो से ब्रेक लिया था। दूसरी बार पिता बनने के बाद उन्होंने शो को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था। कपिल शर्मा शो को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। हर उम्र के लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं। हालांकि कपिल का यह शो हमेशा के लिए ऑफ एयर नहीं हुआ है बल्कि इस का यह सीजन खत्म हुआ है। ब्रेक के बाद कपिल फिर एक बार नए सेट और नई एनर्जी के साथ सोनी टीवी पर वापस लौट सकते हैं।