March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

लक्ष्मेश्वर में मंगल कलश शोभायात्रा के साथ की गई मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ

नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गामहोत्सव में खूंटकुनी भैरव मन्दिर से कार्यक्रम स्थल लक्ष्मेश्वर महादेव मन्दिर परिसर तक बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं एंव क्षेत्रवासियों द्वारा मां‌ दुर्गा के जयकारे और ढोल दमाऊं, छोलिया नृत्य के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा के बाद आचार्य सतीश चन्द्र जोशी एंव चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मंत्रोचारण के साथ यजमान नमित जोशी एंव विधा जोशी के हाथों श्री गणेश पूजन, श्री दीप पूजन, षोडस मात्रिका पूजन, पुण्यावाचन, कलश स्थापना , नवग्रह पूजन, रक्षाविधान, दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, शिव पूजन, दुर्गासप्तशती पाठ ऒर आरती के साथ शुभारम्भ किया।

यह लोग रहे मौजूद

कलश यात्रा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, भाजपा नगराध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, सभासद मनोज जोशी, दर्शन रावत, समिति संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, तारू पाण्डेय, भूपेन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, चन्द्रबल्लभ जोशी, शेर सिंह बिष्ट, महेन्द्र रावत, दीवान बिष्ट , गीता जोशी, दीपा जोशी, गीता पाण्डेय, ज्योति साह, स्मिता जोशी, मंजू जोशी, भगवती डोगरा, सोनिया कर्नाटक, लता पन्त, जानकी बिष्ट, कुसुम जोशी सहित समिति संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह, मोनू , सचिव सुनील कर्नाटक, मंगल बिष्ट, दिनेश दानी, गगन पाण्डेय, हर्षवर्धन जोशी, विनय पाण्डेय, विरेन्द्र जीना, पीयूष बोनी, वैभव पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, विनोद जोशी,विक्रम साह , हर्षवर्धन तिवारी, संजय बिष्ट, कमलेश बिष्ट, राधा जोशी, मुन्नी जोशी, खष्टी बिष्ट, मंजू पाण्डेय, कविता पाण्डेय, कमला पाण्डेय, मीना राणा, गीता लोहनी, दीपा कर्नाटक, बीना कर्नाटक, भावना जोशी, मीना कर्नाटक, उमा अल्मियां सहित सैकड़ों माँ के भक्त मौजूद रहे।