आज 19 फरवरी 2026 है। आज रामकृष्ण परमहंस जयंती मनाई जा रही है। आज 19 फरवरी को श्री रामकृष्ण जयंती मनाई जा रही है। हिन्दी पंचांग के अनुसार रामकृष्ण परमहंस का जन्म फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर हुआ था। इस साल ये तिथि 19 फरवरी को है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से परमहंसजी का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल के कामारपुर में हुआ था। उनकी मृत्यु 16 अगस्त 1886 को कोलकाता में हुई थी।
रामकृष्ण जयंती
आज 19 फरवरी को महान संत और आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती है। स्वामी श्री रामकृष्ण परमहंस ने दुनिया को भक्ति, साधना और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का मार्ग दिखाया। यह भगवान श्री रामकृष्ण की 191वीं जयंती है। इस दिन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में विशेष आयोजन होता है।
एक महान संत
रामकृष्ण परमहंस भारत के एक महान संत और विचारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया। वे मानवता के पुजारी थे। हिन्दू, इस्लाम और ईसाई आदि सभी धर्मों पर उसकी श्रद्धा एक समान थी, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बारी-बारी सबकी साधना करके एक ही परम-सत्य का साक्षात्कार किया था। उन्होंने जीवन में स्कूल के कभी दर्शन नहीं किए थे। उन्हें न तो अंग्रेजी आती थी, न वे संस्कृत के जानकार थे। वे तो सिर्फ मां काली के भक्त थे। उनकी सारी पूंजी महाकाली का नाम-स्मरण मात्र था। अपने बचपन से ही उन्हें विश्वास था कि भगवान के दर्शन हो सकते हैं, अतः भगवान प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति की तथा सादगीपूर्ण जीवन बिताया।