मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई पहली मौत, वैक़्सीन की लगी थी दोनों डोज

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। जिसका खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिसमें इसे तीसरी लहर का भी कारण माना जा रहा है। वही मुंबई में भी डेल्टा प्लस वायरस से पहली मौत हुई है। यह मुंबई में पहला और महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। 

डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत-

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत हुई है। जिसमें इस वायरस से 63 साल की महिला की मौत हुई है। 21 जुलाई को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। 27 जुलाई को महिला की इस वायरस से मौत हो गई। जिसमें महिला की मौत का दूसरा कारण डायबिटीज समेत कई परेशानियां थी।

वैक्सीन के दोनों डोज लगा चुकी थी महिला-

महिला ने वैक्सीन के दोनों डोज लगाए थे। 21 जुलाई को महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वही राज्य में इस वक्त डेल्टा प्लस के 65 मामले हैं जिनमें से 11 केवल मुंबई से हैं। जिसके बाद से राज्य भी अलर्ट हो गया है।