April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते बढ़ रही है लैंडस्लाइड की घटनाएं, अब यहां हुआ लैंडस्लाइड, देखें विडियो

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में इन दिनों लगातार खराब मौसम से मुसिबते कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ रही है।

चमोली जिले में खिसका पहाड़-

लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले में भी पहाड़ खिसकने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें जोशीमठ-बद्रीनाथ हाइवे के पास थांग गांव को जोड़ने वाली सड़क के पास ये लैंडस्लाइड हुई है। जिसका विडियो बेहद ही डराने वाला है।