April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन

भारतीय क्रिकेट से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान और 2019-20 में रणजी ट्रोफी जीतने वाली टीम के सदस्य अवि बरोट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।अवि महज 29 साल के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि भी की है। अवि के निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड समेत कई खिलाड़ियों ने दुख वक्त किया है।

हार्ट अटैक से हुआ अवि बरोट का निधन

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि करियर में हरियाणा और गुजरात का भी प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। अवि को अपने घर में बेचैनी महसूस करने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके के परिवार में उनकी मां और पत्नी हैं, उनकी पत्नी को चार माह का गर्भ है।अवि के पिता का 42 साल की उम्र में निधन हो गया था।

बरोट 2011 में भारत के अंडर -19 कप्तान भी थे

बरोट रणजी ट्रोफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे, जिसने बंगाल को हराकर खिताब जीता था। सौराष्ट्र के लिए, उन्होंने 21 रणजी ट्रोफी मैच, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू टी 20 मैच खेले। बरोट 2011 में भारत के अंडर -19 कप्तान थे और इस साल की शुरुआत में उन्होंने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी मैच के दौरान सिर्फ 53 गेंदों में 122 रन की शानदार पारी खेली थी।