देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आंध्र प्रदेश से एक घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी।
मां ने की बेटे की हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. आर. दामोदर ने बताया कि महिला के. लक्ष्मी देवी (57) ने अपने 35 वर्षीय बेटे के. श्याम प्रसाद की हत्या 13 फरवरी को की। जिसकी वजह भी सामने आई है। मृतक श्याम प्रसाद पेशे से क्लीनर था और अविवाहित था। उसका व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और विकृत था। महिला अपने बेटे के घिनौने हरकतों से परेशान थी। बताया कि मृतक अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ अमर्यादित और अश्लील व्यवहार करता था। उसने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी अश्लील हरकत की थी। पुलिस का कहना है कि उसने हैदराबाद और नरसरावपेटा में अपनी मौसियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की थी। उसकी इन हरकतों से तंग आकर मां ने यह कदम उठाया। जिसके बाद बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या में कुल्हाड़ी या किसी तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पांच हिस्सों में काटकर तीन बोरियों में भर दिया गया और फिर उसे प्रकाशम जिले के कुंबम गांव स्थित नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया।
तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद महिला व उसके रिश्तेदार फरार है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अवैध रूप से शव को ठिकाने लगाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है।