हल्द्वानी: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी और तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल, चयन के बाद‌ राज्य टीम में होगा सलेक्शन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी और तैराकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए।

प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सोमवार को उत्तराखंड की टीम गठन के लिए यह ट्रायल हुए। कुमाऊं के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ मैदान में विभिन्न जिलों के सरकारी विभागों में कार्यरत 29 पुरुष और 23 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी गौलापार में ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें 43 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्पर्धाओं में प्रथम दो स्थानों पर रहे खिलाड़ियों का राज्य टीम में सलेक्शन किया जाएगा।

निभाई अहम भूमिका

चयन प्रक्रिया में राज्य स्तरीय चयन समिति में उप निदेशक (खेल) रशिका सिद्दीकी, कोच गोविंद लटवाल, महिमा नेगी, हर्षदीप नेगी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।