December 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: सूजल की सकुशल बरामदगी के लिए  ग्रामीणों ने सड़क जाम की, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी:  प्रेमपुर लोश्ज्ञानी छड़ायल चौराहा को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस की लेट लतीफी पर सवाल भी किए हैं। बीते रविवार को प्रेमपुर निवासी सूजल कुमार(15) पुत्र संजय कुमार तड़के घर से घूमने के लिए निकला। मगर वह दोपहर तक वापस नहीं आया। जिसके बाद परजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया। मगर वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद उसके चाचा भूपेन्द्र प्रसाद ने पुलिस में तहरीर दी और सकुशल बरामदगी की अपील की।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी

पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर ढूंढ खोज शुरु कर दी थी। दो दिन बाद भी सूजल का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। परिजनों समेत ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ढूंढ खोज करने में लापरवाही बरत रही है। जिससे सूजल की बरामदगी नहीं हो रही है।

सूजल की जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया

इस दौरान पुलिस ने भी लोगों को समझाया मगर वह सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने जल्द सूजल की सकुशल बरामदगी की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में पुलिस को उग्र आंदोलन को चेताया है। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी भूपेन्द्र सिंह धौनी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने सूजल की जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!