May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला, टहनी टूटने से गिरी, मौत

 4,395 total views,  2 views today

हल्द्वानी से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के ओखलढुंगा ब्लॉक में महिला को काफल तोड़ने के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।

काफल‌ के लिए महिला की गई जान-

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान 27 साल की दीपा देवी के रूप में हुई। वो ग्राम सिरोड़ी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीते दिन वो परिजनों से मां को वाप बीते दिन महिला खेत के पास एक पेड़ पर चढ़कर काफल तोड़ रही थी। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटने से महिला नीचे आ गिरी। जिस पर‌ परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें बेटी 6 साल की है, जबकि बेटे की उम्र सिर्फ चार साल है। मां के अचानक चले जाने से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।