उत्तराखंड के हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां आज हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में लोगों ने जमकर हंगामा किया।
महिला सफाई कर्मचारियों ने एक सफाई नायक को जमकर पीटा-
11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ आंदोलन में है। जिसके लिए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दे रहे है। वही कुछ महिला सफाई कर्मचारियों ने एक सफाई नायक पर अभद्रता करने और मारपीट करने पर सफई नायक राजेंद्र को जमकर पीट दिया।
बमुश्किल शांत करवाया मामला-
जिस पर सफई नायक अपनी जान बचाने के लिए गार्ड रूम में घुस गया तो फिर से बाहर खींच लिया। जिस पर महिलाओं ने उसे बाहर खींच लिया। जिसके बाद हेलमेट, डंडे और चप्पलों से कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। वही लोगों ने बीच-बचाव करने के बाद मामला बमुश्किल शांत करवाया। वही इस मामले में दो सफाई कर्मचारी संगठनों की तरफ से एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।
More Stories
अल्मोड़ा: उपपा ने प्रदेश सरकार के सशक्त भू कानून के सवाल पर चुप्पी साधने का लगाया आरोप
अल्मोड़ा: डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष को किया याद, प्राकृतिक आपदा पर कहीं यह बात
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: विकास आजीविका स्वायत्त सहकारिता हवालबाग की हुई आठवीं वार्षिक आम सभा, 2022-2023 में अर्जित किया इतना लाभ