सावन माह में आज है हरियाली तीज, शिव-पार्वती की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में बना रहेगा सुख

आज हरियाली तीज है। हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई को है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई शनिवार को रात 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होगी और 27 जुलाई रविवार को रात 10 बजकर 41 मिनट पर ही समाप्त होगी। सूर्योदय के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई रविवार को रखा जाएगा।

जानें पूजन विधि

शिव-पार्वती का आवाहन करें। शिवजी का अभिषेक गंगाजल और पंचामृत से करें। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, चंदन, अक्षत, नैवेद्य और सुपारी से पूजन करें।सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें और शिव-पार्वती की आरती करें।