September 24, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए सख़्त निर्देश, लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर दी हिदायत

देश में कोरोना वायरस की मजबूत पकड़ अब हल्की पड़ने लगी है। हालातों में सुधार होता दिख रहा है। जिसके बाद राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए अनलाॅक प्रक्रिया शुरू होने लगी है। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोरोना महामारी से जुड़े सख़्त दिशा निर्देश जारी किए है।

लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर दिए निर्देश-

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर सख़्त निर्देश दिए है। जिसमें यह कहा गया है कि लाॅकडाउन प्रक्रिया को सख़्ती से लागू किया जाए और अनलाॅक प्रक्रिया के लिए सावधानी से ढिलाई करें।

टीकाकरण अभियान में लाए तेजी-

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह भी निर्देश दिए है कि टीकाकरण अभियान में तेजी को बढ़ाया जाए। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड के खिलाफ टीकाकरण महत्वपूर्ण है। जिसमें तेजी से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

error: Content is protected !!