जरूरी खबर सामने आई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षाएं स्थगित हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते ICAI ने यह बड़ा फैसला लिया है।
यह परीक्षा स्थगित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स एग्जामिनेशन की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं 9 मई 2025 से 14 मई 2025 के बीच आयोजित होनी थीं। जिस पर ICAI ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि “देश में वर्तमान तनावपूर्ण और असुरक्षित माहौल को देखते हुए मई 2025 में होने वाली शेष परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं।” साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।