Young Uttarakhand Cine Award 2022” कार्यक्रम में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को इस सम्मान से किया गया सम्मानित, जानें

यंग उत्तराखण्ड संस्था द्वारा शनिवार को  नई दिल्ली में आयोजित “Young Uttarakhand Cine Award 2022” कार्यक्रम में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी  के. एस. चौहान को guest of Honor” सम्मान से सम्मानित किया गया  ।

उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अद्भुत एवं रमणिक स्थान है

इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अद्भुत एवं रमणिक स्थान है। श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड की सुंदरता के साथ फिल्म नीति से उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। यहाँ रोज़गार के साथ ही पर्यटन में भी वृद्धि हो रही है। हर साल यहाँ 250 से अधिक बॉलीवुड फिल्म, क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज और सीरियल की शूटिंग हो रही है।

उत्तराखण्ड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं

उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में  अभिषेक बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार  अक्षय कुमार भी उत्तराखण्ड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं उनके द्वारा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की गई।