3,024 total views, 2 views today
फुटबॉल जगत से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। जिसमें भारत को बेहतरीन जीत मिली है। भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिसके बाद फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।
दूसरे सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी बने सुनील छेत्री-
मेसी को पछाड़कर दूसरे सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी बन गए है भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री। सुनील छेत्री ने दोहा के अल साद क्लब के जसीम बिन हमद स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप कतर 2022 क्वालीफाॅयर में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल दागे और टीम को 2-0 से जीत दिलाई।
भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से दी मात-
फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 की संयुक्त क्वालिफायर्स में पहली जीत दर्ज की। वहीं फीफा विश्व कप क्वालिफायर्स में 6 साल में यह टीम की पहली जीत है। घरेलू मैदान से बाहर विश्व कप क्वालिफायर्स में भारतीय टीम ने 20 साल के बाद कोई जीत दर्ज की है।
लियोनेल मेस्सी को पछाड़ा-
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 36 वर्षीय सुनील छेत्री ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाईंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से दोनों गोल किए। इस तरह से उनके कुल अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गई है। वह अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं। जिनके नाम 103 अंतर्राष्ट्रीय गोल हैं।
More Stories
IPL Final 2023: बारिश की वजह से टला CSK और GT का मैच, अब आज होगा फाइनल मुकाबला
सुबह की ताजा खबरें (29 मई 2023, सोमवार), अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस
सावधान: कोरोना से भी खतरनाक महामारी आने का खतरा, WHO ने दी यह चेतावनी