March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आईपीएल 2022: आज‌ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोचक मुकाबला, देखें शेड्यूल

आज 21 मई 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार लीग मैचों के दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में आज का मैच-

आईपीएल के इस 15वें सीजन में अब आईपीएल 2022 का 69वां मैच खेला जायेगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जायेगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं।

यह टीम भिड़ेगी-

यह मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा।