IPL2022: आईपीएल की आठ टीमें अधिकतर चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाये रख सकती हैं। लखनऊ और अहमदाबाद को नीलामी पूल से तीन खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। क्योंकि इस बार 8 नहीं दस टीम मैदान में उतरेंगी। मेगा नीलामी से पहले मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपनी थी। सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान चुना है। मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा पर दांव लगा दिया है।
यह रही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची-
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (16 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) और मोइन अली (8 करोड़)।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत(16 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़) और अक्षर पटेल (9 करोड़)।
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन (6 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)।