आईटीबीपी में निकली 287 पदों पर भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स ( आईटीबीपी ) ने कांस्ट्रेबल (ट्रेड्समैन) के 287 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी।

योग्यता 
कांस्टेबल दर्जी, माली और मोची – 10वीं पास और संबंधित कार्य में कम से कम दो साल का अनुभव। या 
10वीं पास एवं एक वर्ष का आईआईटी कोर्स एवं एक साल का अनुभव। या 
10वीं पास एवं आईटीआई से दो साल का डिप्लोमा। कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई) – 10वीं पास।
आयु सीमा
कांस्टेबल (दर्जी, माली और मोची): 18 से 23 वर्ष
कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई): 18 से 25 वर्ष
आवेदन शुल्क – 100 रुपये। 
एससी, एसटी व महिला वर्ग को किसी फीस का भुगतान नहीं करना है।


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट भर्ती itbpolice.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर हैं।