जयपुर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप: उत्तराखंड के 15 नन्हे तैराक दिखाएंगे जलवा, टीम घोषित

उत्तराखंड: जयपुर में 6 से 9 अगस्त तक 52वीं सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। जिसमें उत्तराखंड के 15 प्रतिभावान तैराक राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दिखाएंगे दमखम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक टीम की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की सीईओ सीमा मेहरोत्रा ने टीम की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग की तैराकी स्पर्धाओं के लिए बालक और बालिका वर्ग से कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
​चयनित तैराकों की सूची

•  ​बालिका वर्ग:
◦ ​इरा रावत
◦ ​श्रद्धा जोशी
◦ ​कनिका पांडे
◦ ​योमी चुफाल
◦ ​यशस्वी चौधरी
◦ ​वर्निका चुफाल
•  ​बालक वर्ग:
◦ ​कौस्तुभ भट्ट
◦ ​हर्षित बिष्ट
◦ ​दिव्यांश नेगी
◦ ​आरव तोमर
◦ ​सानिध्य लखेड़ा
◦ ​सरताज सिंह
◦ ​अर्णव सिंह भंडारी
◦ ​विहान सिंह सिरोला
◦ ​यशवर्धन सिंह चौहान