नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) लिमिटेड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CCI ने सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) समेत विभिन्न 148 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन 148 पदों के अलावा, CCI ने ‘डायरेक्टर (मार्केटिंग)’ के पद के लिए भी अलग से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से शुरू हो चुकी है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई (शाम 5:00 बजे) तक है। इस पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री या स्नातक के साथ MBA/PGDM होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।
देखें आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है।