जाॅब अलर्ट: SSC CPO भर्ती 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
देखें महत्वपूर्ण तिथियां
• ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक
• आवेदन करने की अंतिम तिथि व समय: 30 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
• ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 1 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
• आवेदन में सुधार (Correction Window) की तिथि: 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
• कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी।
विभागीय उम्मीदवारों के लिए अवसर
दिल्ली पुलिस में कम से कम 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कॉन्सटेबल, हेड कॉन्सटेबल और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) श्रेणी के विभागीय अभ्यर्थी भी सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) पुरुष पदों की ओपन वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग हेतु 30 वर्ष, OBC हेतु 33 वर्ष तथा SC/ST वर्ग हेतु 35 वर्ष तय की गई है।
मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर अभ्यर्थी एसएससी के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार लिंग संतुलन (Gender Balance) को बढ़ावा देती है, इसलिए महिला अभ्यर्थियों को भी इसमें अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
देखें वेबसाइट
इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।