अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवाओं का भारतीय सेना के प्रति जज्बा हमेशा से मिसाल रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा जिले के नैनोली ग्राम (तोक बन) की रहने वाली दीक्षा शर्मा ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
दी शुभकामनाएं
दीक्षा अपने परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने नौसेना में इस प्रतिष्ठित पद को हासिल किया है। दीक्षा शर्मा, मनोरथ शर्मा की पौत्री और दयाकृष्ण शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान ही देश सेवा का संकल्प ले लिया था। चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद से ही भारतीय सेना में जाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। दीक्षा की इस शानदार सफलता पर उनके पैतृक गांव नैनोली सहित पूरे अल्मोड़ा जिले में खुशी की लहर है।