आज 13 जुलाई 2026 है। आज ही के दिन क्रिस्पी क्रीम डोनट्स की स्थापना हुई है। इसकी स्थापना 13 जुलाई 1937 को हुई थी। क्रिसपी क्रीम डोनट्स आज जिस मुकाम पर हैं, उसकी स्थापना बिजनेस इनसाइडर वर्नोन रूडोल्फ (Vernon Rudolph) द्वारा विंस्टन-सलेम, उत्तरी कैरोलिना में की गई थी। उन्होंने न्यू ऑरलियन्स के एक शेफ से खमीर वाले डोनट की गुप्त रेसिपी खरीदी थी और इसे एक वैन से बेचना शुरू किया था।
जानें इसके बारे में
वर्नोन रूडोल्फ और उनके परिवार ने एक सफल डोनट व्यवसाय की शुरुआत की, जो आज एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफीहाउस श्रृंखला बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसपी क्रीम की पहली दुकान उत्तरी कैरोलिना के विंस्टन-सलेम में खुली। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार संस्थापक वर्नोन रुडोल्फ ने न्यू ऑरलियन्स में रहने वाले एक फ्रांसीसी शेफ से खमीर से बने डोनट्स की एक गुप्त रेसिपी खरीदी थी। रुडोल्फ एक दुकान में ग्लेज़्ड डोनट्स बनाते थे और उन्हें स्थानीय किराना दुकानदारों को बेचते थे। जब 1973 में रुडोल्फ की मृत्यु हुई, तो कंपनी का पुनर्गठन किया गया और फिर 1976 में इसे बेच दिया गया। फ्रेंचाइजी मालिकों ने 1982 में बीट्राइस फूड कंपनी से क्रिस्पी क्रीम को वापस खरीद लिया और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। 2020 में, इस वैश्विक श्रृंखला ने टाइम्स स्क्वायर में अपना नवीनतम न्यूयॉर्क सिटी फ्लैगशिप स्टोर खोला। यह स्टोर 24 घंटे खुला रहता है।