आज 30 जुलाई 2026 है। आज विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को
संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है।
खास है महत्व
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी के पीड़ितों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा उनके अधिकारों की रक्षा व संवर्धन करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2013 में संकल्प (A/RES/68/192) अपनाकर इस दिवस को आधिकारिक रूप से नामित किया था। साथ ही इस दिवस का खास महत्व मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति समाज में चेतना फैलाना है। पीड़ितों के अधिकारों, सुरक्षा और उनके मानवाधिकारों को बढ़ावा देना और सरकारों और संगठनों को इस संगठित अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के वास्ते प्रेरित करना है। इस अपराध से महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, जिन्हें जबरन श्रम, वेश्यावृत्ति या अन्य प्रकार के शोषण के लिए निशाना बनाया जाता है। UNODC (संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय) इस वैश्विक अभियान के संरक्षक के रूप में देशों को तस्करी रोकने में सहायता करता है।