07 जुलाई : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 07 जुलाई 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 07 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1896 (भारतीय सिनेमा): मुंबई के वॉटसन होटल में लुमियर ब्रदर्स द्वारा पहली बार 6 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसके टिकट की कीमत 1 रुपया थी। इसे भारतीय सिनेमा की शुरुआत माना जाता है।

📗📗1948: स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना, ‘दामोदर घाटी निगम’ (DVC) अस्तित्व में आई।

📗📗1981: भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर, महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।

📗📗1999: कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

📗📗2007: न्यू सेवन वंडर्स फाउंडेशन द्वारा दुनिया के ‘सात नए अजूबों’ की सूची जारी की गई, जिसमें भारत का ताजमहल भी शामिल था