22 जून: मासिक दुर्गाष्टमी आज, मां दुर्गा की पूजा के लिए बन रहा रवि योग, यह रहेगा शुभ मुहूर्त व जानें पूजन विधि

आज 22 जून 2026 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार बार ज्येष्ठ माह में 22 जून को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 21 जून को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर।
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 22 जून को दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
रवि योग- सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।