‘किंग’ कोहली का तूफान: 15,000 रन पूरे कर रचा इतिहास, सचिन के बाद बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ‘किंग कोहली’ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) में अपने 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15,000 रनों के इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मैच में 59वां रन बनाते ही विराट कोहली ने 15,000 वनडे रनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में पहले स्थान पर भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने 315वें मैच की 303वीं पारी में यह कारनामा कर रही।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

1. ​सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन
2. ​विराट कोहली (भारत) – 15,000* रन
3. ​कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन
4. ​रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन
5. ​सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन

​भारत की एकतरफा जीत

जिसमें कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारियों के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से करारी हार दी। विराट कोहली ने महज 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी को आगे बढ़ाते हुए कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक जड़ा, जो उनके करियर का तीसरा सबसे तेज वनडे शतक है। विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 88 गेंदों में 10 चौकों व 9 छक्कों की मदद से 139 रनों की आतिशी पारी खेली।

​