दिसंबर का महीना है। जिसमें सफला एकादशी है। जो 15 दिसंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। सफला एकादशी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है । सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सफला एकादशी के दिन तुलसी पूजन जरूर माना जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
सफला एकादशी मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में आती है और इसे बेहद शुभ एवं फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से भाग्य की बाधाएं दूर होती हैं, आर्थिक संकट खत्म होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा।
वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल से सुबह के 11 बजकर 08 मिनट तक रहने वाला है।