मिस्र के काहिरा में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन विश्व चैंपियनशिप में भारत की रमिता जिंदल महिलाओं के जूनियर वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व चैंपियन बन गई हैं।
चीन की यिंग शेन को 16-12 से हराया
उन्होंने चीन की यिंग शेन को 16-12 से हराया। रमिता और चीन की यिंग के बीच मुकाबला एक समय 12-12 अंकों की बराबरी पर था, लेकिन बाद में रमिता ने दो सटीक निशाने लगाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।तिलोत्मा सेन ने भारत के लिए दूसरा पदक जीता। वे रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें कांस्य पदक मिला।