भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती साल 2023-24 के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने वाली है l परीक्षा के पहले दो दिनों के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो चुके हैं । सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि जिन्होंने सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पूर्व में जिस भी ट्रेड के लिए आवेदन किया है जैसे की (अग्निवीर, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनेरारी, नर्सिंग असिस्टेंट फ़ार्मा) अपनी ईमेल पर चेक कर सकते है l सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है की एड्मिट कार्ड अलग- अलग चरण में ऑनलाइन परीक्षा की अनुसूची के हिस्साब से किया जाएगा l एड्मिट कार्ड जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा उपलब्ध कराई गयी है l
पूरे कुमाऊं में सात परीक्षा केंद्र चिन्हित
पूरे कुमाऊं में सात परीक्षा केंद्र चिन्हित हैं जहां ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा l एक केंद्र द्वाराहाट तथा छः केंद्र हल्द्वानी में हैं । सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के आयोजन की निगरानी के लिए चिन्हित किया गया है l
सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से की जाती है अपील
सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है की वो अपना एडमिट कार्ड अपने ईमेल से निकाल सकते है और अपने परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जांच कर लें l सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने उपयुक्त दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर एड्मिट कार्ड में दिये गए समय से पूर्व पहुँच जाएँ l किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार अपने भर्ती कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं ।