चंद्रग्रहण 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण आज,इन देशों में देगा दिखाई

आज 16 मई 2022 को इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है । यह चंद्रग्रहण काफी खास है क्योंकि यह बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है ।

चंद्रग्रहण का समय

आज 16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।बताते चले कि यह चंद्रग्रहण भारत में  नहीं दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। क्योंकि ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है।

इन देशों में देगा दिखाई

चंद्रग्रहण अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा।

कैसे लगता है ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती हैं तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। जब सूर्य परिक्रमा करते हुए पृथ्वी उसके ठीक सामने आ जाती हैं तो उसके आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है, जिससे चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है और यहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाता है।