उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग रहा है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।
साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज
जिस पर चंद्रग्रहण के दौरान श्री केदारनाथ मंदिर सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सभी अधीनस्थ मंदिर शनिवार 28 अक्टूबर शाम 4 बजे बंद हो जायेंगे। जबकि 29 अक्टूबर रविवार को प्रात: शुद्धिकरण पश्चात मंदिर पूर्ववत ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे। इस संबंध में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यह जानकारी दी है।