देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं।एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और अधिक सरल और किफायती बनाने की दिशा में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक खास तकनीक पर काम कर रहा है।
मिलेगी यह सुविधा
इसके तहत NPCI जल्द ही ‘इंटरऑपरेबल साउंडबॉक्स सिस्टम’ पेश करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद छोटे दुकानदारों और रिटेल कारोबारियों को हर पेमेंट ऐप के लिए अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान में कई दुकानदार PhonePe, Paytm, Google Pay या BharatPe जैसे अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड और डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इस सुविधा से ग्राहक चाहे किसी भी यूपीआई (UPI) ऐप से भुगतान करे, पेमेंट का कन्फर्मेशन अलर्ट एक ही साउंडबॉक्स से सुनाई देगा। दुकानदार को केवल एक बार किसी भी पेमेंट ऐप के साथ अपना साउंडबॉक्स रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद सभी क्यूआर कोड उसी एक डिवाइस से लिंक हो जाएंगे। अलग-अलग डिवाइस का हर महीने लगने वाला किराया (रेंटल) और मेंटेनेंस का खर्च बेहद कम हो जाएगा।