उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार: इन 5 नए रूटों पर जल्द शुरू होंगी हेली सेवाएं, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में आवाजाही को और आसान बनाने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग (यूकाडा) ने खास तैयारी की है।

नए रूटों पर नियमित हेली सेवाएं होगी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रदेश में जल्द ही 5 नए रूटों पर नियमित हेली सेवाएं शुरू की जा रही हैं। प्रस्तावित सभी नए हवाई मार्गों का सर्वे और चिह्नीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। योजना के अनुसार, देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट से राज्य के चार प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा, जबकि एक सेवा सीमांत क्षेत्र के लिए होगी।
सहस्रधारा (देहरादून) से टनकपुर
• ​सहस्रधारा से पौड़ी
• ​सहस्रधारा से श्रीनगर
• ​सहस्रधारा से जोशीमठ
• ​पिथौरागढ़ से नाभीढांग (सीमांत कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने हेतु)

​डीजीसीए से मिली मंजूरी

​रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित रूटों के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं। अब संचालन के लिए इच्छुक हेलीकॉप्टर कंपनियों के चयन के लिए निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सेवाओं की शुरुआत की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी जाएगी।