देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ‘विश्व सुंदरी’ के नाम की घोषणा हो गई है।
72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर की तमाम हसीनाएं इस बार भारत की धरती पर ‘विश्व सुंदरी’ बनने का सपना लेकर आई थीं। यह इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया गया। 7 मई से हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में इवेंट शुरू हुआ था। वहीं लगभग 24 दिनों के बाद बीते कल यानी 31 मई को इसका समापन हुआ। जिसके बाद अब ‘विश्व सुंदरी’ के नाम की घोषणा हो गई है। लगभग 110 देशों के कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने ‘विश्व सुंदरी’ का खिताब जीत लिया है।
थाईलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री बनी मिस वर्ल्ड
साल 2024 की मिस वर्ल्ड विनर क्रिस्टिना पिस्कोवा ने ओपल सुचता को ताज पहनाया। क्रिस्टिना पिस्कोवा का ताल्लुक चेक रिपब्लिक से है। इसके साथ ही ओपल को 1 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से तकरीबन 8.5 करोड़ रुपये भी मिले हैं। ये रकम प्राइज मनी के तौर पर मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उसके पार्टनर द्वारा विजेता को दिया जाता है। 72वीं मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंग्स्री का जन्म 20 सितंबर 2003 को हुआ था। सुचाता एक थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर है। मिस वर्ल्ड जीतने वाली सुचाता पहली थाई महिला हैं।