March 27, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मिशन 2022: अल्पसंख्यक मोर्चे का हर एक कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में प्रवास कर चलाएगा सदस्यता अभियान- इंतजार हुसैन

 2,346 total views,  4 views today

अल्मोड़ा पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हूसैन ने आज स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मिशन 2022 में अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर हर घर भाजपा घर-घर भाजपा का प्रचार कर पार्टी की रिति नीति को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगी।

कही यह बात-

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार से लगातार अल्पसंख्यक समाज जुड़ रहा है। भाजपा सरकार सशक्तिकरण के साथ समाज में काम कर रही सभी योजनाओं बिना भेद भाव के जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा की मोर्चे का हर एक कार्यकर्ताओं प्रत्येक विधानसभा में प्रवास कर सदस्यता अभियान चलाएगा। जिससे मुस्लिम समाज की भागीदारी का लाभ 2022 में भाजपा को मिले और अबकी बार 60 पार का लक्ष्य पूरा हो सके।

यह लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर यहां मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, सलमान खान, मुस्तकीम मालिक, तसलिम अंसारी, मुदसर सुलतान खान, यासीन बक्श, शाहिद, सलीम, तस्लीम आदि मौजूद रहे।