देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने 27 अप्रैल से डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाले प्रतिष्ठित थॉमस और उबर कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
अप्रैल से शुरू होगा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुष टीम (थॉमस कप) का नेतृत्व लक्ष्य सेन और महिला टीम (उबर कप) का नेतृत्व पीवी सिंधू करेंगी। दोनों टीमें मौजूदा चैंपियन चीन के साथ ग्रुप ए में हैं। ऑल इंग्लैंड उपविजेता लक्ष्य सेन टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी को बरकरार रखा गया है। युवा शटलर आयुष शेट्टी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ उभरती हुई सितारा उन्नति हुड्डा टीम का नेतृत्व करेंगी। टीम में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली जैसी अनुभवी जोड़ियों के साथ देविका सिहाग और तन्वी शर्मा जैसी युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। वहीं 24 अप्रैल से तीन मई तक डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को टीम में बनाए रखा है।
• थॉमस कप (पुरुष): 2022 चैंपियन भारत, ग्रुप ए में चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ है।
• उबर कप (महिला): भारतीय महिला टीम ग्रुप ए में चीन, डेनमार्क और यूक्रेन का सामना करेगी।
• नेतृत्व: थॉमस कप में लक्ष्य सेन और उबर कप में पीवी सिंधू मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगे।
• लक्ष्य: 16 टीमों के इस टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
टीम का चयन
भारतीय बैडमिंटन संघ के अनुसार, टीम का चयन 10 मार्च की BWF रैंकिंग के आधार पर किया गया है। महासचिव संजय मिश्रा ने बताया कि टीमों में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन तालमेल है, जो पिछले प्रदर्शन (थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत) को दोहराने में मदद करेगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है
पुरुष : लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच.एस. प्रणय, किरण जॉर्ज, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एम. आर. अर्जुन, ध्रुव कपिला।
महिला: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, इशरानी बरुआ, ट्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनीषा क्रास्टो।